IndiGo flight: दिल्ली से रांची जा रहे इंडिगो के विमान में तकनीकी खराबी के बाद वापस लौटाया गया, सभी यात्री सुरक्षित
दिल्ली से रांची जा रहे इंडिगो के विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद विमान को वापस दिल्ली बुलाया गया. एयरलाइन कंपनी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार दिल्ली से रांची जा रही इंडिगो की उड़ान 6ई 2172 क्षणिक तकनीकी खराबी के चलते एहतियात के तौर पर विमान को वापस बुलाया गया.
दिल्ली से रांची जा रहे इंडिगो के विमान (IndiGo Flight) में तकनीकी खराबी आने के बाद विमान को वापस दिल्ली बुलाया गया. एयरलाइन से जुड़े एक अधिकारियों ने बताया कि रांची जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान 6ई 2172 तकनीकी खराबी के कारण शनिवार सुबह उड़ान भरने के एक घंटे के भीतर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर लौट आई. विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित है. इंडिगो की विमान करीब 7.40 बजे राष्ट्रीय राजधानी से उड़ान भरी थी और तकनीक खराबी के बाद 8.20 बजे लौट आई. फिलहाल सभी यात्रियों को दूसरे विमान से रांची भेजने की तैयारी की जा रही है.
Tweet:
"IndiGo flight 6E 2172 operating from Delhi to Ranchi returned to Delhi today as a precaution due to a momentary technical caution," says the airline company.
— ANI (@ANI) August 5, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2023 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

