Helicopter Crash Video: अरुणाचल प्रदेश में सेना का रुद्र हेलिकॉप्टर क्रैश, सर्च ऑपरेशन जारी
सिंगिंग गांव के पास सेना का हेलिकॉप्टर रुद्र (Rudra) क्रैश हो गया. यह जगह टूटिंग हेडक्वार्टर से 25 किमी दूर है.
अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां के सिंगिंग गांव के पास सेना का हेलिकॉप्टर रुद्र (Rudra) क्रैश हो गया. यह जगह टूटिंग हेडक्वार्टर से 25 किमी दूर है. जहां ये हादसा हुआ, वो सड़क मार्ग से कनेक्टेड नहीं है. हालांकि, रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है.
घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन जारी है. रुद्र सेना का अटैक हेलिकॉप्टर है. इसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ( HAL) ने भारतीय सेना के लिए बनाया है. इससे पहले अरुणाचल के तवांग में 5 अक्टूबर को सेना का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था. इसमें एक पायलट शहीद हो गया था. वहीं, दूसरे पायलट को गंभीर हालत में नजदीकी आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.
Army helicoter likely HAL Rudra crashed in Arunachal's upper Siang. Search ops on.pic.twitter.com/L1G7xs0jd7
— WLVN Analysis🔍 (@TheLegateIN) October 21, 2022
Military chopper crashes near Upper Siang district in Arunachal
Read @ANI Story | https://t.co/835ZcWAMPk#BreakingNews #MilitaryChopperCrashed #ArunachalPradesh pic.twitter.com/bPzybHp2GN
— ANI Digital (@ani_digital) October 21, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2022 12:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

