देश

India Reacts on Rafah situation: 'इजराइली ने इसे एक दुखद दुर्घटना बताया है और जांच शुरू कर दी है', राफा में हुए हवाई हमलों पर भारत ने दी प्रतिक्रिया- VIDEO

दक्षिण गाजा के राफा शहर में इजराइल डिफेंस फोर्स के हवाई हमलों को लेकर भारतीय विदेश मंत्रायल ने प्रतिक्रिया दी है.

India Reacts on Rafah situation: 'इजराइली ने इसे एक दुखद दुर्घटना बताया है और जांच शुरू कर दी है', राफा में हुए हवाई हमलों पर भारत ने दी प्रतिक्रिया- VIDEO
Photo- ANI

India Reacts on Rafah situation: दक्षिण गाजा के राफा शहर में इजराइल डिफेंस फोर्स के हवाई हमलों को लेकर भारतीय विदेश मंत्रायल ने प्रतिक्रिया दी है. राफा की स्थिति पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि राफा में विस्थापन शिविर में नागरिकों की हृदय विदारक मौत गहरी चिंता का विषय है. हमने लगातार नागरिक आबादी की सुरक्षा और चल रहे संघर्ष में अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून के सम्मान का आह्वान किया है. हम यह भी देखते हैं कि इजराइली पक्ष ने पहले ही इसे एक दुखद दुर्घटना के रूप में स्वीकार कर लिया है और घटना की जांच की घोषणा की है.

राफा में इजराइल डिफेंस फोर्स के हवाई हमलों पर भारत ने दी प्रतिक्रिया

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2024 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).