Broken Rice Export Ban: चावल की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए लिए केंद्र सरकार ने बढ़ा निर्णय लिया है. सरकार ने ब्रोकन राइस पर प्रतिबंध लगा दिया है. नया आदेश आज से लागू होगा. डायरेक्टर जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड संतोष कुमार सारंगी की ओर से जारी अधिसूचना में इस बात की जानकारी दी गई है.

आज यानि नौ सितंबर से ब्रोकन राइस यानि टूटे चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लागू हो गया है. इसके साथ विभिन्न ग्रेड के निर्यात पर 20 प्रतिशत ड्यूटी लगाई गई है. गौरतलब है कि चीन के बाद भारत चावल का सबसे बड़ा उत्पादक है. चावल के वैश्विक व्यापार में भारत का भाग 40 प्रतिशत है.

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)