देश

Heat Wave Warning: हीटवेव को लेकर IMD का अलर्ट, इन राज्यों में ज्यादा दिनों तक कहर बरपाएगी गर्मी

आईएमडी ने हीटवेव को लेकर एक नया अलर्ट जारी किया है. जिसके अनुसार, बिहार, झारखंड, यूपी, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और कुछ अन्य राज्यों के कुछ हिस्सों में हीटवेव सामान्य से कुछ ज्यादा दिनों तक अपना प्रकोप दिखा सकता है.

Heat Wave Warning: हीटवेव को लेकर IMD का अलर्ट, इन राज्यों में ज्यादा दिनों तक कहर बरपाएगी गर्मी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

Heat Wave Warning: कुछ सालों पहले तक हल्की सर्दियों का मौसम (Winter Season) मार्च तक बना रहता था, लेकिन अब कई जगहों पर मार्च के महीने में ही गर्मी (Summer) अपना प्रकोप दिखाने लगती है. इस साल भी मार्च महीने की शुरुआत होते ही विभिन्न स्थानों पर गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया, जिसके कारण आईएमडी (IMD) ने भी कई शहरों के लिए हीटवेव (Heatwave) की चेतावनी जारी कर दी. अब आईएमडी ने हीटवेव को लेकर एक नया अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार, बिहार, झारखंड, यूपी, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और कुछ अन्य राज्यों के कुछ हिस्सों में हीटवेव सामान्य से कुछ ज्यादा दिनों तक अपना प्रकोप दिखा सकता है यानी इन राज्यों में हीटवेव के दिनों की काफी अधिक संख्या का अनुमान लगाया जा रहा है.

देखें ट्वीट-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2023 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).