Sikar Khatu Shyamji Ji: खाटू श्यामजी में इंसानियत हुई शर्मसार! एक बार वॉशरूम इस्तेमाल करने पर वसूले 805 रुपये, पत्रकार मेघा उपाध्याय ने सुनाई आपबीती (Watch Video)

राजस्थान के मशहूर धार्मिक स्थल खाटू श्यामजी में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है.

Sikar Khatu Shyamji Ji: राजस्थान के मशहूर धार्मिक स्थल खाटू श्यामजी में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. दिल्ली की पत्रकार मेघा उपाध्याय ने बताया कि उनकी बीमार मां को इमरजेंसी में वॉशरूम की जरूरत पड़ी, लेकिन होटल ने मदद करने की बजाय 805 रुपये वसूल लिए. मेघा ने सोशल मीडिया पर बिल और वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मां दर्द से कराह रही थीं, फिर भी होटल वालों ने बिना कोई इंसानियत दिखाए वॉशरूम यूज करने के लिए मोटी रकम मांग ली.

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर गुस्सा फूट पड़ा. लोग पूछ रहे हैं कि जब सरकार 100 करोड़ खर्च कर रही है, तो फिर श्रद्धालुओं के लिए साफ पब्लिक वॉशरूम क्यों नहीं हैं. अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या वाकई हम धार्मिक स्थलों को बेहतर बना रहे हैं या बस दिखावा कर रहे हैं?

ये भी पढें: राजस्थान : खाटू श्यामजी मंदिर के बाहर भगदड़ में तीन महिलाओं की मौत, चार घायल, एसएचओ निलंबित

एक बार वॉशरूम इस्तेमाल करने पर वसूले 805 रुपये

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now

\