देश

Bihar Fire: बिहार के घोड़ासहन में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, एक ही परिवार के 7 लोग झुलसे, तीन की मौत, देखें Video

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन प्रखंड के स्टेट बैंक के समीप मकान में भीषण आग लगने के बाद घर के अंदर सो रहे एक ही परिवार के सात लोग झुलस गए है. उनमे से तीन लोगो की मौत हो चुकी गई है. मार्केट के ही समीप महादेवा गांव के रहने वाले सुबोध पंडित के घर में आग लगी है.

Bihar Fire: बिहार के घोड़ासहन में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, एक ही परिवार के 7 लोग झुलसे, तीन की मौत, देखें Video

Motihari Fire: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन प्रखंड के स्टेट बैंक के समीप मकान में भीषण आग लगने के बाद घर के अंदर सो रहे एक ही परिवार के सात लोग झुलस गए है. उनमे से तीन लोगो की मौत हो चुकी गई है. मार्केट के ही समीप महादेवा गांव के रहने वाले सुबोध पंडित के घर में आग लगी है. जख्मी हालत में सुबोध पंडित व उनकी पत्नी छत से कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब हुए है. मरने वाले में सुबोध के पुत्र, बहू व पुत्री शामिल है. पूरा परिवार काठमांडू में रह कर व्यवसाय करता है. आज सुबह सपरिवार काठमांडू जाने वाले थे. अपने पैत्रिक गांव से कल शाम ही आए थे. मकान के नीचले मंजिल में किरायेदार ने गोदाम बनाया था. जिसमें प्लास्टिक की कुर्सियां रखी हुई थी. बिजली के शर्ट सर्किट से आग लगने की कयास लगाई जा रही है. अग्निशामक दस्ता आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है. घायल लोगो का इलाज चल रहा है.

विडियो देखें:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2023 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).