VIDEO: फ़तेहपुर में लखनऊ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा! दो डंपर की आमने सामने टक्कर, एक ड्राइवर और हेल्पर की जलकर मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जिसमें दो डंपर आमने सामने टकरा गए. इस घटना में एक डंपर के ड्राइवर और हेल्पर की मौत हो गई.
फतेहपुर, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जिसमें दो डंपर आमने सामने टकरा गए. इस घटना में एक डंपर के ड्राइवर और हेल्पर की मौत हो गई. ये भीषण हादसा हुसैनगंज थाना की हद में आनेवाले लखनऊ रोड पर आरवीएस पब्लिक स्कूल के सामने हुआ. पुलिस के मुताबिक़ मृतक ड्राइवर का नाम विनय शुक्ला है और हेल्पर का नाम रामराज यादव है. ये लोग अमेठी के रहनेवाले थे. ये घटना रात को हुई है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पुलिस ने दोनों शवों को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. ये भी पढ़े:Hardoi Accident: यूपी के हरदोई में ट्रक और ऑटो में भीषण टक्कर, 10 लोगों की दर्दनाक मौत; मृतकों में 3 बच्चे और 6 महिलाएं शामिल (Watch Video)
दो डंपर आपस में टकरायें
लखनऊ मार्ग पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा
दो ट्रेलरों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में लगी भीषण आग
हादसे में एक ट्रेलर के ड्राइवर व खलासी की जिंदा जलकर हुई दर्दनाक मौत
आग लगने से मचा हड़कंप रात में लगी लोगों की भीड़
दोनों मृतक विनय शुक्ला व रामराज यादव अमेठी जिले के… pic.twitter.com/gj0PYnJsIT
— VINOD KUMAR DUBEY (@Vinodkumarnews) November 7, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2024 08:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

