Hardoi Accident: यूपी के हरदोई में ट्रक और ऑटो में भीषण टक्कर, 10 लोगों की दर्दनाक मौत; मृतकों में 3 बच्चे और 6 महिलाएं शामिल (Watch Video)
Photo- X/@RajuSha98211687

Hardoi Horrific Road Accident: यूपी के हरदोई में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां बिलग्राम थाना क्षेत्र के रोशनपुर गांव के पास डीसीएम और ऑटो की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 3 बच्चे और 6 महिलाएं भी शामिल हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो सवार लोग दूर जा गिरे और शव सड़क पर बिखर गए. सभी मृतक ऑटो में सवार थे. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने मृतकों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. फिलहाल, घटना की जांच शुरू कर दी गई है.

यूपी के हरदोई में ट्रक और ऑटो में भीषण टक्कर

मृतकों में 3 बच्चे और 6 महिलाएं भी शामिल