Katihar Accident: बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा! SUV-ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर, आठ लोगों की मौत, 2 घायल (Watch Video)
बिहार के कटिहार जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. समेली प्रखंड कार्यालय के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर सोमवार और मंगलवार की रात एक एसयूवी और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर में कम से कम आठ लोगों की जान चली गई.
Katihar Accident: बिहार के कटिहार जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. समेली प्रखंड कार्यालय के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर सोमवार और मंगलवार की रात एक एसयूवी और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर में कम से कम आठ लोगों की जान चली गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक, ट्रैक्टर गलत दिशा से आ रहा था और तेज रफ्तार में था. एसयूवी में सवार सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत राहत-बचाव शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने 8 लोगों को मृत घोषित किया.
एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि शवों की पहचान की जा रही है और मामले की जांच चल रही है.
कटिहार में भीषण सड़क हादसा
बिहार के कटिहार जिले में भीषड़ सड़क हादसा
बारातियों से भरी स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर
इस हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत, दो लोग घायल
पोठिया थाना क्षेत्र के चांदपुर NH 31 की घटना #Bihar #katihar #RoadAccident #Accident @bihar_police @katihar_RJD pic.twitter.com/v2nPnp60j6
— Ravi Pandey🇮🇳 (@ravipandey2643) May 5, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2025 07:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

