देश

Mumbai Rain: मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण हुआ जलभराव, लोगों को करना पड़ा परेशानियों का सामना-Video

मुंबई में हुई भारी बारिश के बाद सड़को पर जलभराव की स्थिति निर्माण हो गई है. दादर में सड़को पर पानी भर जाने की वजह लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

Mumbai Rain: मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण हुआ जलभराव, लोगों को करना पड़ा परेशानियों का सामना-Video
Credit -ANI

मुंबई में हुई भारी बारिश के बाद सड़को पर जलभराव की स्थिति निर्माण हो गई है. दादर में सड़को पर पानी भर जाने की वजह लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. पहली ही बारिश में महानगर पालिका की एक बार फिर पोल खुलती हुई नजर आई. दादर जैसी जगह पर सडकों से लोगों को जाने में काफी परेशानी हुई. इसके साथ ही वाहनचालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. बारिश के कारण ट्रैफिक जाम होने की वजह से लोगों को घर पहुंचने में भी काफी समय लगा गया. कल शाम से मुंबई और नवी मुंबई के कई इलाकों में तेज बारिश हुई. हालांकि इस बारिश ने लोगों को गर्मी से तो राहत दी , लेकिन जगह -जगह पर पानी जमा होने की वजह से परेशानी भी काफी हुई. ये भी पढ़े :Mumbai Rains: मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने 9 जून के लिए जारी किया येलो अलर्ट, देखें तस्वीरें और वीडियो

देखें वीडियो :

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2024 09:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).