Haridwar: हिंदू महापंचायत को लेकर जलालपुर गांव में धारा 144 लागू, काली सेना के प्रदेश संयोजक समेत 6 लोग गिरफ्तार
हरिद्वार के दादा जलालपुर गांव में प्रस्तावित हिंदू महापंचायत के मद्देनजर पांच से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर धारा 144 लागू कर दी गई है, लेकिन संत महापंचायत पर अड़े हुए हैं.
उत्तराखंड: हरिद्वार (Haridwar) जिला प्रशासन ने भगवानपुर (रुड़की) थाना क्षेत्र के दादा जलालपुर गांव में प्रस्तावित हिंदू महापंचायत (Hindu Mahapanchayat) के मद्देनजर पांच से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर धारा 144 लागू कर दी गई है, लेकिन संत महापंचायत पर अड़े हुए हैं. शोभायात्रा के दौरान हुए बवाल के खिलाफ आज यहां काली सेना ने हिंदू महापंचायत का एलान किया है. वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है.
हरिद्वार के एसएसपी योगेंद्र रावत ने बताया कि महापंचायत की तैयारी के लिए पहुंचे काली सेना के प्रदेश संयोजक स्वामी दिनेशानंद भारती और उनके छह समर्थकों को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया. एसएसपी हरिद्वार योगेंद्र सिंह रावत का कहना है कि, सुरक्षा के लिहाज से 200 कांस्टेबल,100 इस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और 5 कंपनी पीएसी तैनात रहेंगे.
State convener of Kali Sena, Swami Dineshanand Bharti and his 6 supporters, who had arrived to prepare for the Mahapanchayat, were arrested late on Tuesday night: SSP Haridwar Yogendra Rawat
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 27, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2022 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

