Hanuman Chalisa Row: नवनीत राणा उनके पति रवि के खिलाफ जमानत रद्द करने की मांग वाली याचिका, सुनवाई 27 जून तक टली
हनुमान चालीसा विवाद को लेकर सुर्खियों में आए सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा के खिलाफ मुंबई सत्र न्यायालय में याचिका दायर की गई है. कोर्ट से मांग की गई है दोनों नेताओं के जमानत को रद्द किया जाए, जिस याचिका पर अब सुनवाई 27 जून को होने वाली है.
Hanuman Chalisa Row: हनुमान चालीसा विवाद को लेकर सुर्खियों में आए सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा के खिलाफ मुंबई की सेशंस कोर्ट (Mumbai Sessions Court) में याचिका दायर की गई है. कोर्ट से मांग की गई है दोनों नेताओं के जमानत को रद्द किया जाए. क्योंकि वे जमानत के शर्तों का उल्लंघन कर रहे हैं. लेकिन कोर्ट में दायर याचिका 27 जून तक के लिए स्थगित कर दी गई है.
बता दें कि हनुमान चालीसा विवाद को लेकर सुर्खियों में आए सांसद नवनीत राणा और रवि राणा के खिलाफ मुंबई की सेशंस कोर्ट में याचिका दायर की गई है. दोनों पर अदालत की अवमानना करने का आरोप है. याचिका में कहा गया है कि नवनीत राणा और रवि राणा ने जमानत की शर्तों का उल्लंघन किया. दरअसल, कोर्ट ने राणा दंपती को सर्शत जमानत दी थी.
Hanuman Chalisa row | Mumbai Sessions Court adjourns for June 27 the hearing in a plea seeking cancellation of bail of MP Navneet Rana and MLA Ravi Rana citing violation of bail conditions
— ANI (@ANI) June 15, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2022 03:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

