देश

H3N2 Virus Scare: गुजरात में H3N2 का खतरा, 10 मार्च तक 3 मामले, H1N1 के 77 केस

गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने शनिवार को मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 10 मार्च तक राज्य में तीन एच3एन2 मामले और एच1एन1 के 77 मामले हैं

H3N2 Virus Scare: गुजरात में H3N2 का खतरा, 10 मार्च तक 3 मामले, H1N1 के 77 केस
Representative Image (Photo: PTI)

H3N2 Virus Scare: देश में कोरोना के बाद इन्फ्लूएंजा वायरस H3N2 देश में तेजी से फैल रहा है. खबर गुजरात से हैं. गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने शनिवार को मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 10 मार्च तक राज्य में तीन एच3एन2 मामले और एच1एन1 के 77 मामले हैं. राज्य में अब तक एक मौत हुई है जो एच1एन1 से हुई है.

H3N2 वायरस क्या है:

मेदांता के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनल मेडिसिन एंड रेस्पिरेटरी एंड स्लीप मेडिसिन के अध्यक्ष और चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया के मुताबिक H3N2 एक प्रकार का इन्फ्लूएंजा वायरस है. ये हर साल इस मौसम में होता है. उन्होंने बताया कि ये इस तरह का वायरस है जो समय के साथ म्यूटेट होता है. इसे मेडिकल की भाषा में एंटीजेनिक ड्रिफ्ट कहते हैं.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2023 05:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).