OBC Reservation in Local Bodies Elections: गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, स्थानीय चुनाव में मिलेगा 27 फीसदी OBC आरक्षण
लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी की गुजरात सरकार ने ओबीसी पर बड़ा दांव खेला है. एक बड़ा फैसला लेते हुए स्थानीय निकाय चुनाव में 27 फीसदी आरक्षण का ऐलान किया है
OBC Reservation in Local Bodies Elections: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी की गुजरात सरकार ने ओबीसी पर बड़ा दांव खेला है. एक बड़ा फैसला लेते हुए स्थानीय निकाय चुनाव में 27 फीसदी आरक्षण का ऐलान किया है. पहले सरकार द्वारा ओबीसी आरक्षण 10 फीसदी था, जिसे बढ़ाकर अब 27 फीसदी कर दिया गया है. हालांकि एससी-एसटी की सीटों में पहले की तरह 10 फीसदी आरक्षण को बरकरार रखा गया है.
दरअसल गुजरात सरकार की आज हुई कैबिनेट बैठक में झवेरी कमीशन की रिपोर्ट को रखा गया था, जिसमें ये मांग की गई थी कि ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण दिया जाए. राज्य सरकार ने इस रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद ओबीसी कोटे को बढ़ाकर 27 फीसदी कर दिया. सरकार के इस फैसले के बाद ओबीसी समाज के लोगों ने ख़ुशी जाहिर की है.
Tweet:
Today, it has been decided to give 27% reservation to the OBCs in local bodies, says Gujarat CM Bhupendra Patel. pic.twitter.com/77yKD0KCL8
— ANI (@ANI) August 29, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2023 09:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

