देश

GST Collection July 2023: जुलाई महीने में 1,65105 करोड़ रहा जीएसटी कलेक्शन, सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़ा

वित्त मंत्रालय मंगलवार को जानकरी देते हुए बताया कि जीएसटी संग्रह जुलाई माह में सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 1,65,105 करोड़ रुपये रहा. अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था लागू होने के बाद से पांचवीं बार जीएसटी संग्रह 1.6 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है.

GST Collection July 2023: जुलाई महीने में 1,65105 करोड़ रहा जीएसटी कलेक्शन, सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़ा
Representative Image (Photo: Pixabay)

GST Collection July 2023: वित्त मंत्रालय मंगलवार को जानकरी देते हुए बताया कि जीएसटी संग्रह जुलाई माह में सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 1,65,105 करोड़ रुपये रहा. अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था लागू होने के बाद से पांचवीं बार जीएसटी संग्रह 1.6 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है. वित्त मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि जुलाई 2023 में सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 1,65,105 करोड़ रुपये रहा. इसमें केंद्रीय जीएसटी 29,773 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 37,623 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी 85,930 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 41,239 करोड़ रुपये सहित) है. इसके अलावा उपकर 11,779 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 840 करोड़ रुपये सहित) रहा.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2023 03:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).