Goa Shocker: गोवा में रूसी नागरिक ने नाबालिक से किया कथित तौर पर बलात्कार, देश छोड़कर भागा
उत्तरी गोवा के अरामबोल गांव में एक रूसी नागरिक ने कथित तौर पर छह साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार किया. जिसके बाद वह देश छोड़कर भाग गया है. गोवा पुलिस के मुताबिक, यह घटना 4 और 5 फरवरी की मध्यरात्रि को हुई. बच्ची के माता-पिता ने 19 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी.
उत्तरी गोवा के अरामबोल गांव में एक रूसी नागरिक ने कथित तौर पर छह साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार किया. जिसके बाद वह देश छोड़कर भाग गया है. गोवा पुलिस के मुताबिक, यह घटना 4 और 5 फरवरी की मध्यरात्रि को हुई. बच्ची के माता-पिता ने 19 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी. इलिया वासुलेव के रूप में पहचानी जाने वाली रूसी नागरिक पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376, गोवा बाल अधिनियम की धारा 8 (बाल दुर्व्यवहार) और धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है. राज्य के महिला पुलिस स्टेशन से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को एक शिकायत मिली है जिसमें कहा गया है कि शिकायतकर्ता की नाबालिग बेटी को गलत तरीके से छूकर उसका यौन शोषण किया गया और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. शिविर में हिस्सा ली नाबालिग लड़की ने इस घटना के बारे में अपने माता-पिता को कुछ दिनों बाद बताया. आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस रूसी अधिकारियों की मदद लेगी.
#Shocking- Two minors raped, in one case the victim delivers a baby in other case, foreigner accused flees country#Goa #GoaNews #Minor #Raped #Rape #Pernem pic.twitter.com/VKjttUWITl
— In Goa 24x7 (@InGoa24x7) February 21, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2024 09:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

