Palampur Bus Stand Stabbing Incident: पालमपुर बस स्टैंड पर युवती पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार, पीड़िता की हालत गंभीर, हमले का वीडियो आया सामने
पालमपुर बस स्टैंड पर एक युवक ने लड़की पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. बस स्टैंड पर मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए हमलावर को दबोच लिया.
- Read in
- हिंदी
हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा जिले में स्थित पालमपुर बस स्टैंड शनिवार, 20 अप्रैल की दोपहर एक भयावह घटना का गवाह बना. एक युवक ने एक युवती पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. बस स्टैंड पर मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए हमलावर को दबोच लिया और उसे भागने से रोका.
घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय बस स्टैंड पर अचानक चीख-पुकार मच गई. एक युवक ने एक युवती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. उसने युवती पर कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी. बस स्टैंड पर मौजूद लोग पहले तो घटना को समझ नहीं पाए, लेकिन जब हमलावर युवती पर वार करता रहा तो लोगों ने हिम्मत दिखाई और उसे पकड़ लिया. लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.
Disturbing visuals:
A young man attacked a girl with a sharp weapon at Himachal's #Palampur bus stand, the girl was admitted to the hospital in critical condition. People caught the young man and handed him over to the local police. pic.twitter.com/3nEVynKYhh
— Nikhil Choudhary (@NikhilCh_) April 20, 2024
घायल युवती को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. हमले के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2024 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

