त्योहार

Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा का पर्व आज, हरिद्वार में इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र नदी में आस्था की डुबकी

देवभूमि उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा दशहरा के अवसर पर भारी तादात में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से भक्तों का सैलाब पतितपावनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए गंगा तट पर उमड़ा है.

Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा का पर्व आज, हरिद्वार में इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र नदी में आस्था की डुबकी
गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी (Photo Credits: ANI/Twitter))

Ganga Dussehra 2023: पतितपावनी और मोक्षदायिनी मां गंगा (Maa Ganga) के धरती पर अवतरण दिवस को गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) के तौर पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. आज यानी 30 मई 2023 को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है और इस खास मौके पर गंगा नदी (Ganga River) में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है. देवभूमि उत्तराखंड (Uttarakhand) के हरिद्वार (Haridwar) में गंगा दशहरा के अवसर पर भारी तादात में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से भक्तों का सैलाब पतितपावनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए गंगा तट पर उमड़ा है. हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मां गंगा भगवान शिव (Bhagwan Shiv) की जटाओं से निकलते हुए धरती पर अवतरित हुई थीं, इसलिए इस दिन गंगा दशहरा का त्योहार मनाया जाता है. यह भी पढ़ें: Ganga Dussehra 2023 Messages: गंगा दशहरा पर भेजें ये हिंदी WhatsApp Stickers, GIF Greetings, HD Wallpapers और Quotes भेजकर दें शुभकामनाएं

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2023 09:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).