Foreign Tourist Molested in Jaipur Video: जयपुर में विदेशी पर्यटक से छेड़छाड़ वीडियो, ऑटो-रिक्शा चालक ने महिला को गलत तरीके से छुआ; वीडियो हुआ वायरल
राजस्थान पुलिस ने जयपुर की सड़कों पर एक महिला विदेशी पर्यटक से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
राजस्थान पुलिस ने जयपुर की सड़कों पर एक महिला विदेशी पर्यटक से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. संदिग्ध जो कथित तौर पर एक ऑटो चालक के रूप में काम करता है उसने विदेशी महिला को गलत तरीके से छूने की कोशिश की. इस पूरे वाकिए को एक पुरुष पर्यटक ने कैमरे में कैद कर लिया. वीडियो में, ऑटो चालक को महिला के साथ-साथ चलते और कम से कम दो मौकों पर अनुचित तरीके से छूते देखा जा सकता है. महिला इस दौरान पुरुष की हरकतों से परेशान भी दिख रही है. वीडियो को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया और संदिग्ध के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
Just came across this video where this man can be seen inappropriately touching a foreign tourist. It is very shameful. Tagging @ashokgehlot51 and @PoliceRajasthan for action. These incidents are bringing bad name to the nation! pic.twitter.com/1eo9u6Baky
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) July 3, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2023 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

