Surat Building Collapse Update: सूरत में इमारत ढहने के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, हादसे में 5 लोगों की हो चुकी है मौत- VIDEO
गुजरात के सूरत में इमारत ढहने के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है. सिटी एसीपी एनपी गोहिल ने बताया कि पीआईएल की जांच के आधार पर जो सबूत मिले हैं. इनसे पता चला है कि राज काकड़िया, रमीलाबेन काकड़िया और अश्विन नाम के तीन आरोपी इस अपराध में शामिल थे.
Surat Building Collapse Update: गुजरात के सूरत में इमारत ढहने के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है. सिटी एसीपी एनपी गोहिल ने बताया कि पीआईएल की जांच के आधार पर जो सबूत मिले हैं. इनसे पता चला है कि राज काकड़िया, रमीलाबेन काकड़िया और अश्विन नाम के तीन आरोपी इस अपराध में शामिल थे. इनमें से दो आरोपी इमारत के मालिक हैं. सूरत नगर निगम ने पहले ही इसे खाली करने का नोटिस दिया था और बताया था कि यह इमारत रहने लायक नहीं थी. इसके बावजूद इन घरों को किराए पर दिया गया. पुलिस ने तीनों आरोपियों में से एक अश्विन को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें, इस हादसे में कुल 5 लोगों की मौत हो चुकी है.
सूरत में इमारत ढहने के मामले में 3 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
#WATCH | Gujarat: On a building collapsed in Surat, City ACP, NP Gohil says, "A criminal case has been registered against three accused in connection with Surat building collapse...Based on the enquiry of PIL, evidence was found which showed that the three accused- Raj Kakadiya,… pic.twitter.com/g5SogNPtYk
— ANI (@ANI) July 7, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2024 09:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

