देश

'Ram Ke Naam' Screening Sparks FIR: तेलंगाना में 'राम के नाम' पर बवाल! रेस्तरां पर डॉक्यूमेंट्री दिखाने वाले 3 लोगों पर केस दर्ज

तेलंगाना के राचकोंडा के नेरडमेट पुलिस स्टेशन में तीन व्यक्तियों के खिलाफ एक FIR दर्ज की गई है, जिन पर 'राम के नाम' डॉक्यूमेंट्री/फिल्म का प्रदर्शन करने का आरोप है

'Ram Ke Naam' Screening Sparks FIR: तेलंगाना में 'राम के नाम' पर बवाल! रेस्तरां पर डॉक्यूमेंट्री दिखाने वाले 3 लोगों पर केस दर्ज
(Photo : X)

'Ram Ke Naam' Screening: FIR Against 3 in Telangana: तेलंगाना के राचकोंडा के नेरडमेट पुलिस स्टेशन में तीन व्यक्तियों के खिलाफ एक FIR दर्ज की गई है, जिन पर 'राम के नाम' डॉक्यूमेंट्री/फिल्म का प्रदर्शन करने का आरोप है. प्राथमिकी में आईपीसी की धारा 290 (सार्वजनिक उपद्रव करना), 295-ए (किसी वर्ग विशेष के धर्मों का अपमान करना) और 34 (सामान्य इरादे से किए गए कार्य) लगाई गई हैं.

शिकायतकर्ता के बयान के अनुसार, "... उन्होंने जानबूझकर राम मंदिर कार्यक्रम से पहले सांप्रदायिक मुद्दे पैदा करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया." हालांकि, आरोपियों के नाम या वीडियो की प्रकृति के बारे में अधिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है.

नेरडमेट पुलिस ने शिकायत दर्ज करने की पुष्टि की है और मामले की जांच शुरू कर दी है. क्षेत्र में तनाव पैदा होने से रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को शांत करने का आह्वान किया है और सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है. राम मंदिर के उद्घाटन समारोह को देखते हिए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2024 06:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).