BREAKING: किसान आंदोलन के बीच हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 7 जिलों में 17 फरवरी तक इंटरनेट बैन
किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा सरकार ने मोबाइल इंटरनेट पर लगे बैन को 7 जिलों में 17 फरवरी तक बढ़ाने का आदेश दिया है.
किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा सरकार ने मोबाइल इंटरनेट पर लगे बैन को 7 जिलों में 17 फरवरी तक बढ़ाने का आदेश दिया है. किसानों के आंदोलन की वजह से हरियाणा के 15 जिलों में धारा 144 लागू की गई है. अर्धसैनिक बल की 64 कंपनियां और राज्य पुलिस की 50 कंपनियां तैनात की गई हैं. वहीं केंद्र ने आज शाम 5 बजे अहम बैठक बुलाई है.
आपको बता दें कि दिल्ली चलो' की कोशिश में लगे किसानों और सरकार के बीच तीसरे दौर की बातचीत होने जा रही है. इसी बीच SKM यानी संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को भारत बंद बुलाया है.
किसान आंदोलन के तीसरे दिन एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है. शंभू बॉर्डर पर फिर से हफरातफरी देखने को मिली है। प्रदर्शनकारी किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस को आंसू गैस का सहारा लेना पड़ा.
Farmers' protest: Haryana govt extends suspension of mobile internet services in 7 districts till February 17
— Press Trust of India (@PTI_News) February 15, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2024 07:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

