किसान आंदोलन: शंभू बॉर्डर पर लगाई गई LRAD डिवाइस, इसकी तेज आवाज से बहरा हो सकता है इंसान
किसानों को रोकने के लिए शंभू बॉर्डर पर पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं. यहां एक LRAD डिवाइस लगाई गई है, जो इतनी तेज आवाज निकालती है, जिससे आदमी की सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है.
Farmer Protest Video: 13 फरवरी को दिल्ली की ओर मार्च शुरू करने वाले हजारों किसानों को हरियाणा सीमा पर ही रोक दिया गया था. यहां किसानों की सुरक्षाकर्मियों से झड़पें भी हुईं, जिसमें कई किसान और पुलिसकर्मी घायल हुए. किसान तब से हरियाणा-पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं. किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने बॉर्डर पर कई लेयर की बैरिकेडिंग की हुई है. इसमें सीमेंट से बनी दीवारें भी शामिल हैं.
किसानों को रोकने के लिए शंभू बॉर्डर पर पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं. यहां एक LRAD डिवाइस (Long-range acoustic device) लगाई गई है, जो इतनी तेज आवाज निकालती है, जिससे आदमी की सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है. ये ऐसी आवाज पैदा करता है जो भीड़ में एक तरह की बेचैनी पैदा करता है. इससे लोगों की सुनने की क्षमता भी जा सकती है. इस मशीन के आवाज से किसान बहरा हो सकते हैं.
किसान दिल्ली में न घुस सकें, इसके लिए सभी बॉर्डर पर सुरक्षा चाक-चौबंद है. सुरक्षा के मद्देनजर 700 जवानों को तैनात किया गया है.
शंभू बॉर्डर पर लगाई गई LRAD डिवाइस, आदमी को बना सकती है बहरा
पढ़ें पूरी खबर : https://t.co/7i61l8tgB2@ravishranjanshu #FarmersProtest2024 pic.twitter.com/90j1rRuPB3
— NDTV India (@ndtvindia) February 21, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2024 05:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

