Kota Fighting Video: राजस्थान के कोटा में पारिवारिक दंगल! बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सब भिड़े, मारपीट का VIDEO वायरल
राजस्थान के कोटा में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं और हंस भी रहे हैं. ये वीडियो किसी गली-मोहल्ले की नहीं, बल्कि एक परिवार के झगड़े का है, जो देखते ही देखते मारपीट वाले दंगल में बदल गया.
Kota Fighting Video: राजस्थान के कोटा में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं और हंस भी रहे हैं. ये वीडियो किसी गली-मोहल्ले की नहीं, बल्कि एक परिवार के झगड़े का है, जो देखते ही देखते मारपीट वाले दंगल में बदल गया. खास बात ये रही कि इस झगड़े में बच्चे, बूढ़े और महिलाएं समेत सभी शामिल थे. वीडियो में देखा जा सकता है कि कोई थप्पड़ मार रहा है, तो कोई लात चलाने में व्यस्त है. कुछ लोग बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वो भी मारपीट का हिस्सा बन गए. ये नजारा देखने वालों के लिए किसी ड्रामा से कम नहीं था. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, और लोग इसे देखकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
राजस्थान के कोटा में पारिवारिक दंगल!
यूपी के बागपत चाट युद्ध के बाद अब पेश है कोटा का दंगल...जहां एक परिवार के लोग आपस में भिड़ गए.
इस दंगल की विशेष बात ये रही कि इसमें बच्चे से लेकर बूढ़े हर उम्र और हर जेंडर के लोग अपना हाथ साफ कर रहे हैं!#Rajasthan pic.twitter.com/SpKvfziYPX
— Avdhesh Pareek (@Zinda_Avdhesh) December 27, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2024 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

