EC Action On Tripura Violence: त्रिपुरा के जिरानिया में हुई हिंसा पर चुनाव आयोग ने लिया एक्शन, कई अधिकरी निलंबित
जिरानिया में चुनाव आयोग के राज्य प्रभारी पर कथित तौर पर हमला किया गया, जिसके बाद अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.
EC Action On Tripura Violence: निर्वाचन आयोग ने त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचक अधिकारी किरण गिट्टे को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस पर हाल में की गई राजनीतिक हिंसा की जांच रिपोर्ट शुक्रवार तक सौंपने का आदेश दिया है.
जिरानिया में AICC के राज्य प्रभारी पर कथित तौर पर हमला किया गया, जिसके बाद अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. एसडीपीओ जिरानिया सब-डिवीजन को निलंबित कर दिया गया है. रानीबाजार थाने के प्रभारी अधिकारी को तत्काल हटा दिया गया है. साथ ही प्रभारी अधिकारी के खिलाफ भी एक्शन लिया गया है.
त्रिपुरा में चुनाव की घोषणा के बाद हिंसा की घटना देखने को मिली थी. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने जिरानिया से गुजरने की कोशिश करने वाली मोटर बाइक रैली के लिए कोई अनुमति नहीं ली थी. इसके अलावा, एक और आरोप है कि बड़े पैमाने पर हिंसा शुरू होने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के सड़क किनारे पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की थी.
Alleged attack on State-in-charge of AICC in Jirania,West Tripura |Action taken against following officers - suspension&immediate removal of SDPO Jirania sub-division, immediate removal of Officer-in-charge of Ranibazaar PS&immediate removal of Officer-in-charge of Jirania PS: EC pic.twitter.com/JJkwdueiJ8
— ANI (@ANI) January 20, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2023 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

