देश

UP PET Exam 2025: यूपी पीईटी परीक्षा में सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़, लखनऊ से 9 जालसाज गिरफ्तार; जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (UP PET) के पहले ही दिन एक बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने लखनऊ (Lucknow News) में असली अभ्यर्थियों की जगह सॉल्वर बनकर परीक्षा देने आए 9 जालसाजों को गिरफ्तार किया है.

UP PET Exam 2025: यूपी पीईटी परीक्षा में सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़, लखनऊ से 9 जालसाज गिरफ्तार; जांच में जुटी पुलिस
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pexels)

UP PET Exam 2025: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (UP PET) के पहले ही दिन एक बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने लखनऊ (Lucknow News) में असली अभ्यर्थियों की जगह सॉल्वर बनकर परीक्षा देने आए 9 जालसाजों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, परीक्षा की पहली पाली में 2 सॉल्वर पकड़े गए, जबकि दूसरी पाली में 7 और लोगों को पुलिस (UP Police) ने पकड़ा. सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गिरोह के पीछे कौन लोग हैं. प्रशासन ने परीक्षा में धांधली रोकने के लिए पहले ही कड़े इंतजाम किए थे. इसके बावजूद, सॉल्वर गिरोह की हरकतें सामने आने से परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं.

पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा.

ये भी पढें: WATCH उत्तर प्रेदश: मुरादाबाद में रेलवे स्टेशन पर UP PET की परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों की भारी भीड़ देखी

यूपी PET परीक्षा में सॉल्वर गैंग का भंडाफो

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2025 10:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).