CUET UG 2024: लोकसभा चुनाव के कारण बदल सकती है सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा की तारीख? जानें यूजीसी चेयरमैन जगदीश कुमार ने क्या कहा
सीयूईटी यूजी 2024 के अस्थाई शेड्यूल के अनुसार परीक्षा 15 से 31 मई के बीच है, जो लोकसभा चुनाव की तारीखों के साथ ओवरलैप हो रही है. ऐसा माना जा रहा है कि परीक्षा की तारीखों को यूजीसी बदल सकती है. क्योंकि इस अवधि में, दो तारीखें 20 और 25 मई को चुनाव की तारीखों के साथ ओवरलैप हो रही है.
- Read in
- हिंदी
CUET UG 2024: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर अंडरग्रेजुएट यानी सीयूईटी यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदावारों के लिए खबर है. लोकसभा चुनाव की तारीखों के घोषणा के अनुसार देश में 18वीं लोकसभा के लिए सात चरण 19 अप्रैल ,26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई, 1 जून को मतदान होंगे. ऐसे में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी) 2024 के प्रस्तावित कार्यक्रम को संशोधित किए जाने की संभावना है. क्योंकि सीयूईटी यूजी 2024 के अस्थाई शेड्यूल के अनुसार परीक्षा 15 से 31 मई के बीच है, जो लोकसभा चुनाव की तारीखों के साथ ओवरलैप हो रही है. इस अवधि में, दो तारीखें 20 और 25 मई को चुनाव की तारीखों के साथ ओवरलैप हो रही है. रविवार को यूजीसी अध्यक्ष, एम जगदीश कुमार ने परीक्षा से जुड़ी जानकारी दी. हालांकि अभी इस बात की अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि सीयूईटी यूजी की परीक्षा तिथिया संशोधित होंगी या नहीं.
Tweet:
NTA will conduct CUET-UG between May 15 and May 31. In this period, two dates overlap with the election dates on 20 and 25 May: UGC Chairman, M Jagadesh Kumar pic.twitter.com/jqC4SfKcqV
— ANI (@ANI) March 17, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2024 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

