शिक्षा

CBSE Class 10-12 Exams 2023: नकल पर रोकथाम के लिए सीबीएसई बोर्ड की सख्ती, परीक्षा के दौरान ChatGPT और मोबाइल पर लगा रोक

देशभर में सीबीएसई की बोर्ड 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कल यानि 15 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं. वहीं परीक्षा शुरू होने से पहले सीबीएसई बोर्ड ने सख्ती दिखाते हुए नकल पर रोकथमा के लिए ChatGPT और मोबाइल पर रोक लगा दी है.

CBSE Class 10-12 Exams 2023: नकल पर रोकथाम के लिए सीबीएसई बोर्ड की सख्ती, परीक्षा के दौरान ChatGPT और मोबाइल पर लगा रोक
CBSC Board (Photo Credits PTI)

CBSE Class 10-12 Exam 2023: देशभर में सीबीएसई की बोर्ड 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कल यानि 15 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं. वहीं परीक्षा शुरू होने से पहले सीबीएसई बोर्ड ने सख्ती दिखाते हुए नकल पर रोकथमा के लिए चैटजीपीटी और मोबाइल पर रोक लगा दी है. बोर्ड की तरह से जारी निर्देश के मुताबिक, ''मोबाइल, चैटजीपीटी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान को परीक्षा हॉल में ले जाने की अनुमति नहीं होगी. बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि चैटजीपीटी का इस्तेमाल परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने जैसा होगा. ऐसे में कोई भी छात्र परीक्षा के दौरान इस तरह के सामान  अपने साथ नहीं ले जा सकते हैं.

बता दें कि 15 फरवरी को शुरू हो रहीं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं अप्रैल तक चलेंगी. सीबीएसई बोर्ड के मुताबिक, 10वीं की परीक्षाएं 21 मार्च और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं पांच अप्रैल को समाप्त होंगी. 10वीं और 12वीं, दोनों ही कक्षाओं के लिए परीक्षाएं सुबह 10 बजकर 30 मिनट से शुरू होंगी और दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होंगी.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2023 08:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).