Chinese लोन ऐप पर ED ने की कार्रवाई, Paytm-Razorpay समेत कई कंपनियों के 46 करोड़ रुपये फ्रीज
प्रवर्तन निदेशालय ने चीनी ऋण ऐप मामले में हाल ही में छापेमारी के बाद 46.67 करोड़ रुपये का पता लगाया और उन्हें फ्रीज कर दिया है.
प्रवर्तन निदेशालय ने चीनी ऋण ऐप मामले में हाल ही में छापेमारी के बाद विभिन्न बैंक खातों और ईजीबज, रेजरपे, कैशफ्री और पेटीएम के वर्चुअल खातों में रखे 46.67 करोड़ रुपये का पता लगाया और उन्हें फ्रीज कर दिया है.
ईडी ने 14 सितंबर को दिल्ली, गाजियाबाद, लखनऊ, मुंबई, बिहार के गया समेत छह ठिकानों पर छापे मारे थे. इसके अलावा ईडी ने HPZ लोन ऐप के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, गुरुग्राम, मुंबई, पुणे, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, जोधपुर और बेंगलुरु में पेमेंट कंपनी PayTM, Easebuzz, Razorpay और Cashfree के 16 ठिकानों पर छापेमारी की थी.
ईजबज प्राइवेट लिमिटेड, पुणे के पास कुल 33.36 करोड़ रुपये मिले, Razorpay Software Private Limited बैंगलोर के पास 8.21 करोड़ रुपये, कैशफ्री पेमेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, (Cashfree Payments India Private Limited) बैंगलोर के पास 1.28 करोड़ रुपये और पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड, नई दिल्ली के पास 1.11 करोड़ रुपये मिले.
A total of Rs 33.36 crore was found with Easebuzz Private Limited, Pune; Rs 8.21 crore with Razorpay Software Private Limited, Bangalore; Rs 1.28 crore with Cashfree Payments India Private Limited, Bangalore and Rs. 1.11 crore with Paytm Payments Services Limited, New Delhi: ED
— ANI (@ANI) September 16, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2022 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

