Mumbai Accident: गोरेगांव में फिल्म सिटी रोड पर डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता के साथ स्कूल जा रही छात्रा की मौत; VIDEO
मुंबई के गोरेगांव इलाके में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक छोटी बच्ची की जान चली गई. यह हादसा फिल्म सिटी रोड के पास स्थित ओबेरॉय मॉल के सामने हुआ, जहां बच्ची अपने पिता के साथ स्कूल जा रही थी.
Mumbai Accident: मुंबई के गोरेगांव इलाके में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक छोटी बच्ची की जान चली गई. यह हादसा फिल्म सिटी रोड के पास स्थित ओबेरॉय मॉल के सामने हुआ, जहां बच्ची अपने पिता के साथ स्कूल जा रही थी. इस दौरान अचानक तेज रफ्तार डंपर ने बच्ची को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी. इस घटना ने एक बार फिर मुंबई में सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक तरफ जहां सड़क हादसों की संख्या बढ़ रही है, वहीं प्रशासन पर भी पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम न करने के लिए आलोचना हो रही है.
गोरेगांव में फिल्म सिटी रोड पर डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, बच्ची की मौत
Mumbai Accident: Girl Student, On Way To School With Father Killed After Dumper Hits Bike On Goregaon's Film City Road
The incident took place near Oberoi Mall, where the girl was on her way to school with her father.
She was struck by a dumper and died on the spot.… pic.twitter.com/3SSAtek0Ou
— Free Press Journal (@fpjindia) October 1, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2024 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

