Drishti IAS ने नेहा सिंह राठौर के टीचर पति को नौकरी से निकाला! लेकिन क्यों? हिमांशु ने दिया इसका जवाब
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि 'यूपी में का बा' गाने की वजह से उनके पति हिमांशु सिंह को आईएएस कोचिंग सेंटर 'दृष्टि' ने नौकरी से निकाल दिया है. हिमांशु सिंह ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इसका जवाब दिया है.
'यूपी में का बा' गाना गाने वाली लोक गायिका नेहा सिंह रठौर (Neha Singh Rathore) को कानूनी नोटिस मिलने के बाद अब उनके पति की भी मुश्किले बढ़ गई हैं. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इसी गाने की वजह से उनके पति हिमांशु सिंह (Himanshu Singh) को आईएएस कोचिंग सेंटर 'दृष्टि' (IAS Coaching Center 'Drishti') में अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा. वो बतौर शिक्षक इस संसंथान से जुड़े हुए थे.
तमाम दावों के बाद अब नेहा सिंह राठौर के पति हिमांशु सिंह ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इसका जवाब दिया है. उन्होंने लिखा, 'ये बात तथ्यात्मक रूप से एकदम सही है कि मुझसे दृष्टि संस्थान की तरफ से दो दिन पहले इस्तीफा मांगा गया था और मैंने कल अपना इस्तीफ़ा दे दिया है, पर इस बात का नेहा को नोटिस दिए जाने से शायद ही कोई संबंध हो.'
उन्होंने आगे लिखा, एक अध्यापक और एंप्लॉयर के रूप में विकास दिव्यकीर्ति सर का व्यवहार मेरे प्रति हमेशा स्नेहपूर्ण रहा है, और मैं बिल्कुल नहीं चाहता कि मेरे इस्तीफे को मुद्दा बनाकर उनकी छवि धूमिल की जाए. विनम्र निवेदन है, ऐसा मत कीजिए.
'यूपी में का बा' गाना गाने वाली लोक गायिका नेहा सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। नेहा के पति हिमांशु मशहूर कोचिंग इंस्टिट्यूट दृष्टि IAS में पढ़ाते थे, मगर अब इंस्टिट्यूट ने उनसे इस्तीफ़ा मांग लिया है।#HimanshuSingh #NehaSingh | @RajoraKirti pic.twitter.com/zpw2WqyivV
— News Tak (@newstakofficial) February 24, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2023 12:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

