DGHS on Antibiotics: डीजीएचएस का फार्मासिस्ट एसोसिएशनों को पत्र, एंटीबायोटिक की दवा डॉक्टरों के प्रिस्क्रिप्शन पर ही दें
एंटीबायोटिक दवाओं को लेकर स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) ने भारत के सभी फार्मासिस्ट एसोसिएशनों को पत्र लिखा है. पत्र में फार्मासिस्टों से अपील की गई है कि वे एंटीबायोटिक की दवा डॉक्टरों के प्रिस्क्रिप्शन के बिना ना दें
DGHS on Antibiotics: भारत में एंटीबायोटिक दवाओं का उपयोग बढ़ गया है. जो इंसान के स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसान है. जिसे रोकने के लिए स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए एंटीबायोटिक दवाओं को लेकर भारत के सभी फार्मासिस्टएसोसिएशनों को पत्र लिखा है. पत्र में फार्मासिस्टों से अपील की गई है कि वे एंटीबायोटिक की दवा डॉक्टरों के प्रिस्क्रिप्शन के बिना ना दें. पत्र में सभी चिकित्सों और डॉक्टरों से अपील कि है कि वे एंटीबायोटिक दवाओं को अधिक बढ़ावा न दें और आदेशों को प्रभावी रूप सुनिश्चित करें.
डीजीएचएस के अनुसार एंटी माइक्रोबियल रेजिस्टेंस यानी एएमआर (AMR) आज के दौर में वैश्विक चिंता का विषय है. आंकड़ों पर गौर करें तो एएमआर की वजह से साल 2019 में दुनिया भर में 12.70 लाख लोगों की मौत हुई है, जो खतरे की घंटी है. ऐसे में इस पर लगाम कसने की जरूरत है.
Tweet:
Directorate General Of Health Services (DGHS) writes to letter to All Pharmacist Associations in India with urgent appeal to pharmacists to dispense antibiotics only on prescription of a qualified doctor. pic.twitter.com/gjGYj5Sctr
— ANI (@ANI) January 18, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2024 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

