Delhi Shocker: बीच सड़क पर दिनदहाड़े युवक की चाकू गोदकर हत्या, तमाशा देखती रही भीड़, VIDEO आया सामने
मालवीय नगर इलाके में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. दोस्तों के साथ बैठे एक युवक की हत्या कर दी गई. वारदात को चार से पांच लोगों ने अंजाम दिया है. पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.
दिल्ली के मालवीय नगर (Malviya Nagar) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 25 वर्षीय युवक की भीड़-भाड़ वाले बाजार में बीच सड़क पर 4-5 लोगों ने चाकू मारकर हत्या (Murdered) कर दी. इस दौरान वहां मौजूद लोग तमाशा देखते रहे, लेकिन किसी से बचाने की कोशिश तक नहीं की.
यह घटना मौके पर लगे सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गई. मृतक की पहचान मयंक नाम के रूप में हुई हैं. मयंक ने हाल ही में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी की हैं. पुलिस (Delhi Police) के मुताबिक 11 अगस्त को 25 वर्षीय मयंक अपने दोस्त के साथ मालवीय नगर (Malviya Nagar) क्षेत्र के बेगमपुर के एक किले में बैठा हुआ था, तभी मयंक की 4-5 अज्ञात लोगों से किसी बात को लेकर बहस हो गई. तभी 4-5 लड़कों ने मयंक और उसके दोस्त पर पत्थरों से हमला कर दिया.
मयंक और उसका दोस्त जान बचाकर किले से भाग निकले. आरोपी मयंक का किले से पीछा करते हुए मालवीय नगर क्षेत्र के डीडीए मार्किट (DDA Market) में पहुंचे और फिर बाजार में मयंक को घेर कर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे आरोपी लड़के मयंक पर चाकुओं से वार कर रहे हैं और बाकी लोग तमाशबीन बने हुए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया. जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
Delhi shocker: Five men beat, stab youth in crowded Malviya Nagar market as onlookers watch#ITVideo #Delhi #Crime | @aviralhimanshu @PoulomiMSaha pic.twitter.com/Rt5dx9xOep
— IndiaToday (@IndiaToday) August 12, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2022 05:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

