Messi Arrested In Delhi: दिल्ली में फुटबॉलर 'मेस्सी' चोरी के आरोप में गिरफ्तार, 3 साथी भी पकड़े गए, 56 मोबाइल फोन बरामद
दिल्ली पुलिस ने बताया कि गैंग लीडर मेसी एक फुटबॉलर है और हत्या सहित कई अन्य मामलों में शामिल है.
Messi Arrested In Delhi: पुलिस ने जेबकतरों के "मेसी गैंग" का भंडाफोड़ किया है और 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने चोरी के 56 मोबाइल फोन व अन्य सामान भी बरामद किया है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि गैंग लीडर मेसी एक फुटबॉलर है और हत्या सहित कई अन्य मामलों में शामिल है.
दिल्ली पुलिस की चितरंजन पार्क थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर रितेश के निरीक्षण वाली पुलिस टीम ने फुटबॉल खिलाड़ी मेस्सी को उसकी गैंग के साथियों के साथ धरदबोचा है. गैंग का सरगना मेस्सी फुटबॉलर है, जिसका असली नाम पिंकू है. गैंग का सरगना पिंकू मेस्सी खुद फुटबॉल का खिलाड़ी (Football Player Messi) है. मेस्सी का वह भयंकर फैन है, इसलिए उसने भी अपना नाम फुटबॉल के महान खिलाड़ी मेस्सी के नाम पर रख लिया.
पिंकू अपने साथियों के साथ मोबाइल चोरी में महारत हासिल कर रखी थी. साउथ और साउथ ईस्ट दिल्ली के भीड़भाड़ वाले बाजारों में वह महंगे फोन चुराता था. पिंकू के अलावा पुलिस ने उसके साथी अजय, पम्मी, जफर को भी गिरफ्तार किया है.
Police have busted "Messi Gang" of pick-pockets & have arrested 4 accused. Police have also recovered 56 stolen mobile phones & other things. Gang leader Messi is a footballer & involved in many other cases including murder: Delhi Police
— ANI (@ANI) December 22, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2022 11:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

