देश

Jahangirpuri Violence: जहांगीरपुरी के दंगाईयों के खिलाफ सरकार का बड़ा एक्शन, 5 पर लगाया NSA

हनुमान जयंती के दिन दिल्ली के जहांगीरपुरी में हिंसा करने वाले आरोपियों के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा एक्शन लिया है. पकडे गए पांच आरोपियों पर एनएसए (National Security Act) लगाया गया है. इस मामले में 20 से ज्यादा दंगाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

Jahangirpuri Violence: जहांगीरपुरी के दंगाईयों के खिलाफ सरकार का बड़ा एक्शन, 5 पर लगाया NSA
जहांगीरपुरी हिंसा (Photo Credit: Facebook)

दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा के आरोपियों के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्रालय  ने बड़ा एक्शन लिया है. जानकारी के अनुसार, पकड़े गए पांच आरोपियों पर एनएसए (National Security Act) लगाया गया है.  16 अप्रैल को दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती (हनुमान जन्मदिवस) के अवसर पर शोभा यात्रा जुलूस के दौरान विभिन्न समुदायों के लोगों के दो समूहों के बीच झड़प हो गई थी. हिंसा में कम से कम आठ पुलिस कर्मी और एक नागरिक घायल हो गया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2022 07:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).