देश

Delhi Shocker: दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना, युवक ने पहले गूगल पर सर्च किया How To Hang, फिर पत्नी और बेटी को मारकर कर खुद भी जान दी

देश की राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शाहदरा इलाके में एक 45 वर्षीय शख्स ने अपनी पत्नी और 6 साल की बेटी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. पुलिस के मुताबिक मृतक DMRC में सुपरवाइजर के पद पर काम करता था

Delhi Shocker: दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना, युवक ने पहले गूगल पर सर्च किया How To Hang, फिर पत्नी और बेटी को मारकर कर खुद भी जान दी
Crime Scene (Photo Credit: IANS)

Delhi Shocker: देश की राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शाहदरा इलाके में एक 45 वर्षीय शख्स ने अपनी पत्नी और 6 साल की बेटी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. पुलिस के मुताबिक मृतक DMRC में सुपरवाइजर के पद पर काम करता था. जिसका नाम सुशील है. उसने घर के अंदर 40 साल की अपनी पत्नी अनुराधा और 6 साल की बेटी अदिति की चाकू मारकर हत्या कर दी. बाद में सुशील ने घर में फंखे से फांसी पर लटक कर सुसाइड कर लिया. हालंकि सुशील ने अपने बेटे पर भी चाकू से वार किया था. लेकिन वह बच गया है. जिसका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है. दिल्ली पुलिस तीनों का शव बरामद करने के बाद मामले की जांच में जुट गई है. दिल्ली पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में ऐसा लगता है है कि सुशील ने ही पत्नी और बेटी की हत्या है.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2023 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).