दिल्ली हिंसा: जहांगीरपुरी में बुलडोजर का खौफ, सामान हटाते नजर आए स्थानीय लोग
जहांगीरपुरी हिंसा प्रभावित इलाके में स्थानीय लोग अपना सामान इलाके से हटाते हुए दिखे. घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने कहा, "वे यहां कचरा या अपशिष्ट पदार्थ इकट्ठा करते थे. अब वे इसे हटा रहे हैं क्योंकि हमें पता चला है कि यहां बुलडोजर आएगा"
दिल्ली: जहांगीरपुरी हिंसा प्रभावित इलाके में स्थानीय लोग अपना सामान इलाके से हटाते हुए दिखे.घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने कहा, "वे यहां कचरा या अपशिष्ट पदार्थ इकट्ठा करते थे. अब वे इसे हटा रहे हैं क्योंकि हमें पता चला है कि यहां बुलडोजर आएगा"
दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा के आरोपियों के खिलाफ कानून का शिकंजा कसता जा रहा है. इस बीच जहांगीरपुरी क्षेत्र में 20 और 21 अप्रैल को अवैध निर्माण पर अतिक्रमण अभियान चलाया जायेगा. एमसीडी ने इस दौरान दिल्ली पुलिस से 400 जवानों को कानून-व्यवस्था संभालने के लिए कहा है.
हनुमान जयंती के दिन दिल्ली के जहांगीरपुरी में हिंसा करने वाले आरोपियों के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा एक्शन लिया है. पकड़े गए पांच आरोपियों पर एनएसए (National Security Act) लगाया गया है. जिन आरोपियों के खिलाफ एनएसए के तहत मामला दर्ज किया गया है, उनमें कथित मास्टरमाइंड अंसार शेख, सलीम चिकना, इमाम शेख उर्फ सोनू, दिलशाद और अहीद शामिल हैं. इस मामले में 20 से ज्यादा दंगाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. फिलहाल क्राइम ब्रांच 30 संदिग्ध फोन नंबरों की कॉल डिटेल खंगाल रही है.
दिल्ली: जहांगीरपुरी हिंसा प्रभावित इलाके में स्थानीय लोग अपना सामान इलाके से हटाते हुए दिखे। pic.twitter.com/Avf2nV9OJe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 20, 2022
Delhi | Morning visuals from the Jahangirpuri area
"They collect garbage or waste materials here. Now they are removing it as we got to know that bulldozer will come here," said a person present at the location pic.twitter.com/jphnlYud3Y
— ANI (@ANI) April 20, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2022 08:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

