Girls Entry Ban in Jama Masjid: जामा मस्जिद में लड़कियों की एंट्री बैन, दिल्ली महिला आयोग ने जारी किया नोटिस
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने जामा मस्जिद के शाही इमाम को हाल ही में जामा मस्जिद में महिलाओं के अकेले या समूह में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने पर संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है.
दिल्ली महिला आयोग (Delhi Women's Commission) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने जामा मस्जिद के शाही इमाम को हाल ही में जामा मस्जिद में महिलाओं के अकेले या समूह में प्रवेश पर प्रतिबंध (Girls Entry Ban in Jama Masjid) लगाने पर संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है. जामा मस्जिद में अकेली लड़की या महिलाओं के ग्रुप की एंट्री बैन, इस शर्त के साथ मिलेगी इजाजत (Watch Video)
आपको बता दें कि जामा मस्जिद में अकेली लड़की और लड़कियों के ग्रुप के प्रवेश पर रोक लगाई गई है. जामा मस्जिद के PRO सबीउल्लाह खान ने कहा, "अकेली लड़कियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है. यह एक धार्मिक स्थल है, इसे देखते हुए निर्णय लिया गया है. इबादत करने वालों के लिए कोई रोक नहीं है."
उन्होंने स्पष्ट किया कि. "महिलाओं के प्रवेश पर रोक नहीं जब महिलाएं अकेले आती हैं-अनुचित हरकतें करती हैं, वीडियो शूट करती हैं, इसे रोकने के लिए प्रतिबंध लगाया गया है. परिवार के साथ आने वाली महिलाओं या विवाहित जोड़ों पर कोई प्रतिबंध नहीं है. मस्जिद का इस्तेमाल मस्जिद की तरह करें."
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने जामा मस्जिद के शाही इमाम को हाल ही में जामा मस्जिद में महिलाओं के अकेले या समूह में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने पर संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है। pic.twitter.com/DbvD4m1c9c
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 24, 2022
सुनिए क्या कहा स्वाती मालीवाल ने
#SwatiMaliwal after #Jamamasjid administration bans women entry into the mosque.@SwatiJaiHind @DCWDelhi pic.twitter.com/ldrGDP3KQi
— IANS (@ians_india) November 24, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2022 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

