Delhi Liquor Scam: संजय सिंह के आवास पर ED की रेड पर भड़के सीएम केजरीवाल, कहा- आगामी लोकसभा चुनाव में हार को लेकर मारे जा रहे हैं छापे- देखें VIDEO
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर सुबह से ईडी की रेड जारी है. ईडी की रेड परसीएम अरविंद केजरीवाल ने विरोध जताया है.
Delhi Liquor Scam: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर सुबह से ईडी की रेड जारी है. ईडी की रेड परसीएम अरविंद केजरीवाल ने विरोध जताया है. केजरीवाल ने कहा कि "पिछले एक साल से देख रहे हैं कि तथाकथित शराब घोटाले का शोर किया हुआ है लेकिन इनको एक भी पैसा नहीं मिला. करीब 1,000 से अधिक छापे मारे गए और कहीं से भी कोई रिकवरी नहीं हुई. कभी बोलते हैं कि क्लासरूम घोटाला हुआ, बसों की खरीद में घोटाला हुआ इन्होंने हर चीज़ में जांच करा ली. संजय सिंह के यहां भी कुछ नहीं मिलेगा। अगले साल चुनाव आ रहे हैं और इनको (भाजपा) लग रहा है कि यह हारने वाले हैं तो यह हारते हुए आदमी की हताश कोशिशें नज़र आ रही हैं.
वहीं ईडी आप सांसद संजय सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी पर दिल्ली की मंत्री आतिशी ने भी विरोध जताया है. मंत्री आतिशी ने कहा कि "पिछले 15 महीने से इस तथाकथित शराब घोटाले में CBI-ED जांच कर रही है..लेकिन अभी तक 1 रुपए का भ्रष्टाचार केंद्र सरकार और उनकी सारी एजेंसियां न साबित कर पाई हैं और न ही कोई सबूत दे पाई हैं. यह दिखाता है कि भाजपा को AAP से डर लगता है और PM मोदी को पता है कि वे लोकसभा चुनाव हार रहे हैं
Video:
#WATCH | Delhi CM Arvind Kejriwal on Enforcement Directorate raid on AAP leader Sanjay Singh in liquor policy case
"...Nothing will be found at his residence. 2024 elections are coming and they know that they will lose. These are desperate attempts by them. As elections near,… pic.twitter.com/s3Uz5HS8MD
— ANI (@ANI) October 4, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2023 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

