Kejriwal Meets Kanav: जेनेटिक बीमारी से पीडित बच्चा कनव के घर जा कर सीएम केजरीवाल ने की मुलाक़ात, इलाज के लिए लगा था 17.5 करोड़ रुपए का इंजेक्शन- VIDEO
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मंगलवार को नजफगढ़ में एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित 18 महीने के बच्चे कनव से मिलने पहुंचे. कनव के परिवार ने क्राउड फंडिंग के माध्यम से उसके इलाज के लिए धन जुटाया था
Kejriwal Meets Kanav: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मंगलवार को नजफगढ़ में एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित 18 महीने के बच्चे कनव से मिलने पहुंचे. कनव के परिवार ने क्राउड फंडिंग के माध्यम से उसके इलाज के लिए धन जुटाया था. बच्चे से मिलने के बाद दिल्ली के सीएम ने कहा कि कनव ने जब जन्म लिया था तब उन्हें एक जेनेटिक डिसऑर्डर था. बीमारी धीरे-धीरे शरीर में फैल गई. जांच के बाद पता चला कि अमेरिका से 17.5 करोड़ .रुपए का इंजेक्शन इस बीमारी को ठीक कर सकता है.
दिल्ली के सीएम ने कहा कि कनव के माता-पिता ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा से संपर्क किया. जिन्होंने क्राउडफंडिंग शुरू की. 10.5 करोड़ रुपए जुटाए गए और दवा अमेरिका से लाई गई. इलाज के बाद कनव की स्थिति में सुधार हुआ है. मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने फंडिंग में पैसे दिए, जिनमें कुछ मशहूर हस्तियां और सांसद भी शामिल हैं. मैं 10.5 करोड़ रुपए में दवा बेचने पर सहमत होने के लिए अमेरिका स्थित दवा निर्माता को भी धन्यवाद देना चाहता हूं.
Video:
#WATCH | Delhi CM Arvind Kejriwal meets an 18-month-old boy Kanav who is suffering from a rare genetic disease in Najafgarh, whose family raised funds for his treatment through crowdfunding. pic.twitter.com/ZTcgAwCKTA
— ANI (@ANI) September 12, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2023 04:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

