देश

Delhi Car Fire: हाईवे पर आग का गोला बनी कार, बाल-बाल बचा ड्राइवर; देखें खौफनाक VIDEO

Delhi Car Fire: दिल्ली के द्वारका UER छावला हाइवे पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया.

Delhi Car Fire: हाईवे पर आग का गोला बनी कार, बाल-बाल बचा ड्राइवर; देखें खौफनाक VIDEO
Representative Image Created Using AI

Delhi Car Fire: दिल्ली के द्वारका UER छावला हाइवे पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया. कार चला रहे व्यक्ति ने जैसे ही धुआं उठते देखा, तुरंत गाड़ी रोककर बाहर निकल गए. देखते ही देखते आग ने पूरी कार को घेर लिया. राहत की बात यह रही कि चालक ने समय रहते अपनी जान बचा ली और कोई हताहत नहीं हुआ. आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि यह शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ होगा. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया. इस घटना से हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया, जिसे पुलिस ने जल्द ही नियंत्रित कर लिया.

ये भी पढें: Delhi Election Exit Poll: EC का बड़ा फैसला, दिल्ली चुनाव को लेकर 5 फरवरी को शाम 6.30 बजे तक एग्जिट पोल पर लगाई रोक, दिशा निर्देश जारी

हाईवे पर आग का गोला बनी कार

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2025 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).