देश

Data Leak: 16.8 करोड़ नागरिकों का डेटा लीक, सरकारी गोपनीय जानकारी की खरीद फरोख्त करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

साइबराबाद पुलिस ने सरकारी और महत्वपूर्ण संगठनों के संवेदनशील और गोपनीय डेटा की खरीद और बिक्री करने और 16.8 करोड़ नागरिकों के व्यक्तिगत और गोपनीय डेटा की चोरी करने वाले एक गिरोह को गिरफ्तार किया है.

Data Leak: 16.8 करोड़ नागरिकों का डेटा लीक, सरकारी गोपनीय जानकारी की खरीद फरोख्त करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
(Photo Credit : Twitter)

तेलंगाना: साइबराबाद पुलिस ने सरकारी और महत्वपूर्ण संगठनों के संवेदनशील और गोपनीय डेटा की खरीद और बिक्री करने और 16.8 करोड़ नागरिकों के व्यक्तिगत और गोपनीय डेटा की चोरी करने वाले एक गिरोह को गिरफ्तार किया है. आरोपी अलग-अलग कैटेगरी की जानकारियां बेचते पाए गए.

साइबराबाद पुलिस आयुक्त स्टीफन रवींद्र ने बताया कि "जब कोई व्यक्ति JustDial के टोल-फ्री नंबरों पर कॉल करता है और व्यक्तियों के किसी भी क्षेत्र या श्रेणी से संबंधित गोपनीय डेटा मांगता है, तो उनकी क्वेरी को सूचीबद्ध किया जाता है और सेवा प्रदाता की उस श्रेणी को भेजा जाता है. फिर ये जालसाज उन ग्राहकों/जालसाजों को कॉल करके सैंपल भेजते हैं. यदि ग्राहक खरीदारी के लिए सहमत होता है, तो वे भुगतान करते हैं और उन्हें डेटा प्रदान किया जाता है. इस डेटा का उपयोग अपराध करने के लिए किया जाता है. इस मामले में आरोपी गिरोह पंजीकृत और अपंजीकृत 03 कंपनियों डेटा मार्ट इन्फोटेक, ग्लोबल डेटा आर्ट्स और एमएस डिजिटल ग्रो के माध्यम से संचालित होता है."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2023 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).