Cyrus Mistry Dies: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का कार हादसे में निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का मुंबई से सटे पालघर में रविवार एक कार एक्सीडेंट में निधन हो गया. उनके निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर शोक जताया है.
Cyrus Mistry Dies: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का मुंबई से सटे पालघर में रविवार एक कार एक्सीडेंट में निधन हो गया. उनके निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर शोक जताया है. पीएम मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा है कि साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है. वह एक होनहार व्यवसायी थे. वो भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास करते थे. उनका निधन वाणिज्य और उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है. उसके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं. उनकी आत्मा को शांति मिले.
साइरस मिस्त्री के निधन पर पीएम मोदी से पहले दूसरे अन्य नेता केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे, पीयूष गोयल, एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने शोक जताया.
पीएम मोदी का ट्वीट:
The untimely demise of Shri Cyrus Mistry is shocking. He was a promising business leader who believed in India’s economic prowess. His passing away is a big loss to the world of commerce and industry. Condolences to his family and friends. May his soul rest in peace.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 4, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2022 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

