154 दिनों के बाद भारत में सामने आए कोरोना के सबसे कम दैनिक मामले, सक्रीय मरीजों की संख्या में भी बड़ी गिरावट- पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
कोविड-19 को लेकर राहतभरी खबर है. भारत में पिछले 24 घंटों में 25,166 नए मामले सामने आए, जो 154 दिनों में सबसे कम है. जबकि कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 3,69,846 हुए है, जो 146 दिनों में सबसे कम है. बीते एक दिन में सक्रीय मरीजों की संख्या 12,101 कम हुई. सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.15 प्रतिशत हैं. वहीं, 97.51 फीसदी रिकवरी रेट है. देश भर में अभी तक कुल 3,14,48,754 मरीज स्वस्थ हुए. साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 54.58 करोड़ से अधिक टीके लगाये जा चुके हैं.
- Read in
- हिंदी
बीते 24 घंटे में देश में 25,166 केस आए, 437 मरीजों की मौत हुई है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15,63,985 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 49,66,29,524 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.
COVID-19 | India reports 25,166 new cases in the last 24 hours, lowest in 154 days. Active cases decline to 3,69,846, lowest in 146 days; recovery at 97.51% pic.twitter.com/IPE5ABHSLd
— ANI (@ANI) August 17, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2021 09:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

