देश

Covid-19 New Guidelines: विदेश से इंडिया आने वाले पैसेंजर्स के लिए नई गाइडलाइन जारी, एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग शुरू

Covid-19 New Guidelines: हेल्थ मिनिस्ट्री की तरफ से जारी गाइडलाइन में पैसेंजरों से कहा गया है कि वो खुद भी अपनी स्वास्थ्य को मॉनिटर करते रहें. अगर कुछ भी दिक्कत होती है तो हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं.

Covid-19 New Guidelines: विदेश से इंडिया आने वाले पैसेंजर्स के लिए नई गाइडलाइन जारी, एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग शुरू
(Photo Credit Twitter/shubhamrai80)

दुनियाभर में एक बार फिर कोरोना के नए मामले सामने तेजी से सामने आ रहे हैं और हर रोज सैकड़ों लोगों की मौत भी हो रही है. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत में भी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना को लेकर एक हाईलेवल बैठक ली और जरूरी निर्देश दिए. इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भी लगातार अधिकारियों और एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. विदेश में कोरोना का कहर जारी है, ऐसे में अब भारत सरकार की तरफ से विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है. जिसमें टीकाकरण से लेकर टेस्टिंग तक की बात कही गई है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2022 08:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).