BMC COVID-19 Centres Scam: मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर के खिलाफ EOW ने दर्ज किया धोखाधड़ी का केस, कोविड सेंटर घोटाला मामला
कोविड सेंटर घोटला मामले में मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर की मुश्किलें बढ़ने वाली है. क्योंकि आर्थिक अपराध शाखा ने किशोरी पेडनेकर के खिलाफ केस दर्ज किया है.
COVID Centre Scam: बीएमसी कोविड सेंटर घोटाला मामले में मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर की मुश्किलें बढ़ने वाली है. क्योंकि आर्थिक अपराध शाखा ने पूर्व मेयर के खिलाफ केस दर्ज किया है. शनिवार को मुंबई पुलिस ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई की पूर्व मेयर और शिवसेना (यूबीटी) नेता किशोरी पेडनेकर और अन्य के खिलाफ ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) ने धारा 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति की डिलीवरी के लिए प्रेरित करना) और 120 (बी) (अपराधी की सजा) के तहत मामला दर्ज किया है. यह केस उनके खिलाफ कोरोना सेंटर घोटाला मामले में दर्ज किया गया है. दरअसल कोरोना काल में करीब 12 हजार करोड़ के बीएमसी के कोविड सेंटर के दौरान घोटाले का आरोप लगा है. जांच में गया है कि 2000 रुपये का बॉडी बैग 6800 में खरीदी गई. यह कॉन्ट्रैक्ट बीएमसी के तत्कालीन मेयर के निर्देश पर दिया गया था.
Tweet:
Maharashtra | Mumbai Police says, "Case registered against former Mumbai Mayor and Shiv Sena (UBT) leader Kishori Pednekar & others by EOW (Economic Offences Wing) under sections 420 (Cheating and dishonestly inducing delivery of property) and 120(B) (Punishment of criminal… pic.twitter.com/NAst233lL2
— ANI (@ANI) August 5, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2023 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

