COVID-19: महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में बड़ा उछाल, 24 घंटे में 711 नए केस- 4 की मौत
महाराष्ट्र में कोरोना के मामले एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहे हैं. बीते 24 घंटों में राज्य में 711 नए मामले दर्ज किए गए हैं. जो पिछले दिन की तुलना में करीब 186 फीसदी ज्यादा है.
मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना के मामले एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहे हैं. बीते 24 घंटों में राज्य में 711 नए मामले दर्ज किए गए हैं. जो पिछले दिन की तुलना में करीब 186 फीसदी ज्यादा है. राज्य सरकार से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना से 4 लोगों की मौत भी हुई है. इससे पहले राज्य में सोमवार को कोरोना के कुल 248 मामले सामने आए थे.
मामलों में उछाल के बीच महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने बताया था कि राज्य में अगले हफ्ते (13 और 14 अप्रैल) कोविड की तैयारियों का आकलन करने के लिए एक मॉक ड्रिल आयोजित किया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘जैसा कि केंद्र सरकार ने सुझाव दिया है, हम 13-14 अप्रैल को राज्य में कोविड तैयारियों के लिए एक मॉक ड्रिल आयोजित करने जा रहे हैं.’ स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से घबराने की नहीं बल्कि सतर्क रहने और सावधानी बरतने को कहा.
Covid19 | 711 fresh infections and 4 deaths in Maharashtra today; Active caseload stands at 3,792 in the state pic.twitter.com/qfpeS0MsIB
— ANI (@ANI) April 4, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2023 07:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

