Lakhimpur Kheri Violence: कांग्रेस ने सीएम योगी को लिखा पत्र, राहुल गांधी की अगुवाई वाले डेलीगेशन को कल लखीमपुर-खीरी जाने देने की इजाजत मांगी
Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर खीरी में किसानों के बीच हुए हिंसा के बाद सियासत गरमा गई हैं. बीजेपी के साथ ही योगी सरकार को घेरने के लिए विपक्ष के नेता वहां का दौरान करना चाहते हैं. लेकिन सरकार कानून व्यवस्था बिगड़ने की दुहाई देते हुए नेताओं को वहां जाने नहीं दे रही हैं.
लखीमपुर खीरी में घटित हिंसा के बाद कांग्रेस पार्टी की तरफ से मंगलवार को ऐलान हुआ कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेत्रित्व में कल 5 सदस्यीय कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल लखीमपुर-खीरी का दौरा करेगी. लखीमपुर खीरी का दौरा करने से पहले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा. वेणुगोपाल की तरफ से लिखे पत्र में कांग्रेस की तरफ से मांग की गई कि सरकर राहुल गांधी के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल को कल लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दें. उन्होंने कहा कि यूपी और पश्चिम बंगाल के राजनीतिक नेताओं को अनुमति दी गई थी और उसी भावना से कांग्रेस को अनुमति दी जानी चाहिए.
Congress General Secretary (Organisation) KC Venugopal writes to UP CM Yogi Adityanath, seeking permission for Rahul Gandhi-led delegation to visit Lakhimpur Kheri tomorrow; says political leaders from UP & West Bengal were allowed &Congress should be permitted in the same spirit
— ANI (@ANI) October 5, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2021 10:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

