देश

Maharashtra Politics: शिवसेना के बाद कांग्रेस नेता भी BJP के साथ? असलम शेख ने DCM देवेंद्र फडणवीस से की मुलाकात

शिवसेना में बगावत के बाद लगता है कांग्रेस के भी कुछ नेता बीजेपी के साथ जा सकते है. ऐसा इसलिए कि कांग्रेस नेता व महाराष्ट्र सरकार में पूर्व मंत्री असलम शेख ने डिप्टी सीएम फडणवीस देवेंद्र फडणवीस से उनके सागर बंगले पर जाकर मुलाकात की.

Maharashtra Politics: शिवसेना के बाद कांग्रेस नेता भी BJP के साथ? असलम शेख ने DCM देवेंद्र फडणवीस से की मुलाकात

Maharashtra Politics: शिवसेना में बगावत के बाद लगता है कांग्रेस के भी कुछ नेता बीजेपी के साथ जा सकते है. ऐसा इसलिए कि कांग्रेस नेता व महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार में पूर्व मंत्री असलम शेख (Asalam Shaikh) ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Deputy CM Devendra Fadnavis) से उनके सागर बंगले पर जाकर मुलाकात की. फडणवीस से मुलाक़ात के बाद क्या असलम शेख कांग्रेस से पाला बदलकर बीजेपी में जा सकते हैं. इसको लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया. हालांकि असलम शेख की यह मुलाकात निजी थी या राजनीतिक इसके बारे में उनकी तरफ से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है.

हालांकि मीडिया के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस नेता असलम शेख भी ईडी की रडार पर है. ऐसे में ईडी की जांच से बचने के लिए असलम शेख डिप्टी सीएम फडणवीस देवेंद्र फडणवीस  से मिलने पहुंचे थे.

 

कांग्रेस नेता असलम शेख ने फडणवीस से की मुलाकात:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2022 09:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).